टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी और के रिलेशनशिप पर अनिल कपूर ने दिया बड़ा हिंट

टाइगर श्रॉफ और जाह्नवी कपूर के बीच रिलेशनशिप की खबरें अकसर ही आती हैं, लेकिन इसकी कभी पुष्टि नहीं हुई है। अब दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर ने दोनों के रिलेशनशिप को लेकर बड़ी बात कही है। द कपिल शर्मा शो में गेस्ट के तौर पर पहुंचे अनिल कपूर ने दोनों के बीच रिलेशनशिप को लेकर बड़ा हिंट दिया है। दरअसल कपिल शर्मा ने उनसे पूछा था कि आप किस बॉलीवुड एक्टर की डाइट चुराना चाहते हैं। इस पर अनिल कपूर ने जवाब दिया, ‘मैं सबसे फिट टाइगर की डाइट लेना चाहूंगा, लेकिन मैंने उनके साथ काम नहीं किया है। लेकिन उसकी जो वो है न दिशा पाटनी मैंने उसकी डाइट जरूर चुराई है।’

अनिल कपूर की इस टिप्पणी से टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के रिलेशनशिप को लेकर बड़ा हिंट मिला है। हालांकि उन्होंने खुलकर दोनों के रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा। अनिल कपूर और दिशा पाटनी ने मलंग फिल्म में साथ मिलकर काम किया है। अनिल कपूर ने अपने कॉमेंट में भले ही साफ तौर पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन दोनों एक्टर्स की डेटिंग को लेकर अफवाह और तेज जरूर हुई है। टाइगर और दिशा पाटनी हाल ही में नए साल के सेलिब्रेशन के बाद मालदीव से लौटे हैं। दोनों साथ ही मालदीव गए थे और लौटे भी हैं, लेकिन दोनों ने साथ में अपनी कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की थी।

टाइगर और दिशा पाटनी प्रोफेशनल तौर पर बागी-2 में एक साथ काम कर चुके हैं। दोनों की रिलेशनशिप को लेकर कई सालों से चर्चाएं चलती रही हैं। आमतौर पर दोनों साथ ही वैकेशन प्लान करते हैं और किसी पब्लिक इवेंट में भी कई बार साथ ही जाते देखे गए हैं। हालांकि दोनों की ओर से रिलेशनशिप को लेकर अब तक कुछ भी नहीं कहा गया है। बता दें कि अगस्त 2019 में इंस्टाग्राम पर एक सेशन में टाइगर श्रॉफ ने एक यूजर के सवाल को अलग ढंग से टाल दिया था। यूजर ने सवाल किया था कि क्या आप दिशा पाटनी को डेट कर रहे हैं? इस पर टाइगर श्रॉफ ने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा था कि मेरी औकात नहीं है। 

यही नहीं कुछ इसी तरह से जवाब देते हुए दिशा पाटनी ने भारत मूवी के रिलीज होने के बाद बॉलीवुड हंगामा को दिए एक जवाब में कहा था, ‘मैं उसे कई सालों से इंप्रेस करने की कोशिश कर रही हूं। लेकिन अब मैंने भारत मूवी की है और इसमें काफी अच्छे स्टंट किए हैं। उम्मीद है कि वह इससे इम्प्रेस होगा, लेकिन कोई उम्मीद नहीं लगती।

Related Articles

Back to top button