ग्राम खटटीडीह और अचानकपुर में घरों तक पहुंचेगा साफ पानी संसदीय सचिव ने किया पानी टंकी व पाइपलाइन विस्तारीकरण का शुभारंभ


महासमुंद। ग्राम पंचायत अचानकपुर और ग्राम खट्टीडीह में लोगों के घरों तक साफ पानी पहुंचेगा। आज बुधवार को संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने पानी टंकी निर्माण और पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य का शुभांरभ किया।
आज बुधवार को ग्राम खट्टीडीह में पानी टंकी निर्माण व पाइपलइन विस्तारीकरण, ग्राम अचानकपुुुुुुुुुर में पानी टंकी निर्माण व पाइपलाइन विस्तारीकरण, पीडीएस भवन निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण व सीसी रोड निर्माण पीडीएस भवन निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण व सीसी रोड निर्माण के लिए भूमिपूजन समारोह आयोजित था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष यतेंद साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य अमर चंद्राकर, जनपद उपाध्यक्ष त्रिलोकी राधेश्याम ध्रुव, जनपद सदस्य आरिन भागीरथी चंद्राकर, हीरा बंजारे, हेमंत डड़सेना, सरपंच मीरा चौधरी, मोतीम ध्रुव, केशव चौधरी, जगन्नाथ खैरवार, राधेश्याम ध्रुव, माणिक साहू, गौतम सिन्हा मौजूद थे। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद पिछले तीन सालों में शहर सहित गांवों का चहुंमुखी विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में गड़बो नवा छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ काम कराया जा रहा है। प्रदेश की जनता से किए वायदे पर भूपेश सरकार ने पहले ही दिन से ही अमल शुरू किया। शपथ ग्रहण के तत्काल बाद ही किसानों की कर्ज माफी और 25 सौ रुपये में धान खरीदी के निर्णय लिए गए। राज्य सरकार ने पिछले तीन सालों में गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिलाओं, बच्चों, युवाओं सहित प्रदेश के सभी वर्गाे के विकास के लिए कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के चहुंमुखी विकास के लिए प्रदेश सरकार कटिबद्ध है और आम जनता के हर सुख-दुःख में सरकार साथ है। ग्रामीणों की मांग पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने हरसंभव पहल करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिव यादव, विजय बांधे, शैलेन्द्र सेन, तोषण कन्नौजे, पीली बाई दीवान, सोनाबाई, लालसिंग दीवान, नोहर सिंह दीवान, सैयद अली, बुधराम यादव, नकुलराम दीवान, पंचराम यादव, जयलाल यादव, मानसिंग दीवान, गोविंद पटेल, मनोहर पटेल, ऋषि चौधरी, रामचरण पटेल, भीमसिंग पटेल आदि मौजूद थे।

संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर ने किया पानी टंकी व पाइपलाइन विस्तारीकरण का शुभारंभ

Related Articles

Back to top button