राष्ट्रीय

भारतीय टीम मरीन ड्राइव की ओर रवाना हुई, प्रशंसकों का जमावड़ा

T20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के साथ टीम इंडिया भारत लौट आई है. भारतीय क्रिकेट टीम की फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर करीब सुबह 6 बजे लैंड हुई. जैस ही एयरपोर्ट से टीम इंडिया के खिलाड़ी निकले तो बाहर जमा फैंस की भीड़ इंडिया-इंडिया चिल्लाने लगी. वहीं, कप्तान रोहित शर्मा ने ट्रॉफी की झलक फैंस को दिखाई. इसके बाद खिलाड़ी टीम बस से होटल ITC मौर्या पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. अब भारतीय क्रिकेट टीम मुंबई प्रस्थान करने के लिए दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंची है. टीम ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी.

 

 

टीम इंडिया का आगे का शेड्यूल

 

 

5 बजे: वानखेड़े स्टेडियम में आगमन

5 बजे से 7 बजे तक: ओपन बस परेड

7 बजे से 7:30 बजे तक: वानखेड़े स्टेडियम में समारोह

7:30 बजे: होटल ताज के लिए प्रस्थान

Related Articles

Back to top button