कंगना रनौत को उर्मिला मातोंडकर ने किया चैलेंज, कहा- समय और जगह तय कर लो, मैं दिखाऊंगी प्रॉपर्टी खरीदने का सबूत

कंगना रनौत और उर्मिला मातोंडकर के बीच एक बार फिर जुबानी जंग शुरू हो गई है। हाल ही में उर्मिला ने मुंबई में 3 करोड़ रुपये का नया ऑफिस खरीदा है जिसे लेकर कंगना ने उन पर तंज कसा था। अब उर्मिला ने कंगना को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कंगना को खुलकर चैलेंज करते हुए कहा कि आप समय और जगह बताइए, मैं अपने सारे डॉक्यूमेंट्स लेकर पहुंचूंगी।
उर्मिला ने ट्विटर पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कहती हैं, ”नमस्कार, कंगना जी, मेरे बारे में जो आपके उच्च ख्याल हैं वह मैं सुन चुकी हूं। बल्कि पूरा देश सुन चुका है। आज पूरे देश के सामने मैं आपको बताना चाहती हूं कि जगह और समय आप तक कीजिए। मैं अपने सारे डॉक्यूमेंट्स लेकर वहां जरूर आऊंगी।”
इन डॉक्यूमेंट्स में 2011 में अपनी ज्यादा बड़ी नहीं, लेकिन 25-30 साल के करियर में कड़ी मेहनत के बाद जो फ्लैट मैंने अंधेरी में खरीदा था, उसके पेपर्स होंगे। जिसको मैंने मार्च के पहले हफ्ते में बेचा है, उसके भी पेपर्स होंगे। और उन पैसों के अगेन्स्ट जो मैंने ऑफिस अपनी कड़ी मेहनत के पैसों से खरीदा है, उसके भी पेपर्स होंगे। ये सब मेरे राजनीति में आने से कई साल पहले के ट्रांजेक्शन्स हैं। ये मैं आपको जरूर दिखाना चाहती हूं।”



