भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जताई थी बारिश की संभावना.

नई दिल्ली.  राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को कई इलाकों में हल्की बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज हल्की बारिश की संभावना पहले ही जताई थी. आईएमडी के अनुसार, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. सरकार की वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान एजेंसी ‘सफर’ से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, शहर में सुबह करीब साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 75 प्रतिशत दर्ज की गयी और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह करीब नौ बजे मध्यम (115) श्रेणी में दर्ज किया गया.

Related Articles

Back to top button