दरभा ब्लाक की जन समस्याओं के निवारण व मूल भूत सुविधाओं की मांग को लेकर होगा जन आंदोलन-नवनीत चाँद


दरभा मंडल में ,मुक्तिमोर्चा व जनता कांग्रेस जे ने जनता की समस्या सुनने जन चौपाल लगा ( हम है।आप के साथ)अभियान की शुरुवात -अमित कश्यप/भरत कश्यप
बस्तर के किसानों के खाद किल्लत,वन संपदा अधिकार योजना कमी,कैम्पा योजनाओ की स्वीकृति,असुविधा युक्त अस्पताल, लचर शिक्षा व्यवस्था,कुपोषण भरा बच्चपन,रोजगार स स्वरोजगार व मूलभूत सुविधाओं पर जन चौपाल में हुई चर्चा-मुक्तिमोर्चा/जनता कांग्रेस जे
बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के मुख्य सयोंजक व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के जगदलपुर शहर अध्यक्ष नवनीत चाँद के नेतृव व बस्तर जिला ग्रामीण अध्यक्ष भरत कश्यप, दरभा मंडल अध्यक्ष अमित कश्यप के सयुक्त अध्यक्षता में दरभा मंडल के 43 ग्राम पंचायत की जन समस्याओं के निराकरण व मूल भूत सुविधाओ की मांग को लेकर सयुक्त संघर्स हेतु दरभा ग्राम पंचायत में जन चौपाल का आयोजन किया गया ,उक्त सभा को मुक्तिमोर्चा के मुख्य सयोंजक नवनीत चाँद ने सम्बोधित करते हुए कहा कि ,दरभा ब्लाक बस्तर जिले के अन्य ब्लाक के मुकाबले पिछड़ा हुआ ब्लाक है।जहाँ विकास की गति बेहद धीमी है। ब्लाक के किसानों को खाद की किल्लत ,कालाबजारी की मार झेलनी पड़ रही है।तो वही वन ग्राम में मूल भूत सुविधाओ की कमी ,कैम्पा निधि से वन विकास योजनाओ की स्वीकृति के प्रति विभागीय उदासीनता ,रोजगार व स्वरोजगार हेतु संचालित योजनाओं का जिमेदारो के द्वारा बरती जा रही लापरवाही, तो बेहतर स्वास्थ्य व शिक्षा व्यस्थाओ की कमी को झेलना पड़ रहा है। स्वसहायता समूहों को सही काम तो कही सही काम का सही दाम नही मिल रहा है। ग्राम पंचायत के निधि के स्वीकृति कार्यो को जनप्रतिनिधियों के दबाव में अन्य ब्लाक के लोगो को दिया जा रहा है। जिस से ब्लाक के स्थानीय युवाओं को बेरोजगारी की मार झेलनी पड़ रही है।राज्य सरकार की वादा खिलाफी व स्थानीय जनप्रतिनिधियों की अपने कर्तव्य के प्रति बरती जा रही उदासनिता के चलते दरभा ब्लाक के लोगो को अपने विकास ,अधिकार वंचित होना पड़ रहा है। इन सभी समस्याओं के निराकरण व मूल भूत सुविधाओं ,अधिकारो के लिए दरभा ब्लाक निवाशियो के साथ मिलकर मुक्तिमोर्चा व जनता कांग्रेस जे जन आंदोलन की आगाज करेगा इस दौरान बस्तर जिला उपाध्यक्ष शिमंचल ठाकुर,लोहंडीगुड़ा मंडल अध्यक्ष तुलसी सेठिया,शहर महामंत्री ओम मरकाम,दरभा मंडल महामंत्री वरुण ठाकुर,मुक्तिमोर्चा के सम्भागीय सह सयोजनक नरेंद्र मिश्रा,योगी राज जोशी, रमेश कर्मा, महेश ठाकुर, ख़ूबराज दास, जोगा राम मौर्य, तुला कश्यप, रामु कश्यप व दरभा मंडल के कार्यकता व निवासी उपस्थित थे



