पूर्व विधायक संतोष बाफना ने पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर का दर्जा देने की मांग

BY-नवीन श्रीवास्तव

जगदलपुर– बस्तर जिला पत्रकार संघ के द्वारा बस्तर संभाग सहित प्रदेश के तमाम पत्रकारों को कोरोना फ्रंट लाइन वारियर्स का दर्जा दिए जाने की मांग पर पूर्व विधायक संतोष बाफना ने कहा कि वर्तमान में कोरोनावायरस संक्रमण को देखते हुए तथा बस्तर सहित पूरे प्रदेश में पत्रकारों के द्वारा अपनी जान को जोखिम में डालकर जिस तरह से खबरों को जनता के सामने ला रहे हैं उसे देखते हुए छत्तीसगढ़ के समस्त पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर मांगते हुए वेक्सीनेशन में प्राथमिकता देने की मांग रखी है।
पूर्व विधायक ने कहा कि पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर मांनते हुए वैक्सीनेशन में प्राथमिकता एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाए ।प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांग करता हूं कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के समस्त पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर का दर्जा दे एवं पत्रकारों के मांगों को जायज ठहराते हुए जल्द से जल्द इस पर निर्णय लें
छत्तीसगढ़ प्रदेश के साथ-साथ बस्तर जिले के पत्रकारों के लिए कोरोना का इलाज करने बेहतर स्वास्थ्य सुविधाए उपलब्ध कराने की भी मांग करता हूं और कोविड-19 अस्पतालों में कोरोना पीड़ित पत्रकारों के लिए कम से कम 10 बेड आरक्षित रखा जाए ताकि पीड़ित होने पर उनका बेहतर ढंग से उपचार हो सके, साथ ही मृत पत्रकारों के परिजनों को शासन स्तर पर 25 लाख का मुआवजा देने की भी मैं मांग करता हूं

Related Articles

Back to top button