छत्तीसगढ़ सरकार ने किए 6 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के 6 अधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में बुधवार को गृह पुलिस विभाग के अपर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव ने आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक आईजी बिलासपुर रेंज दीपांशु काबरा को अपर परिवहन आयुक्त छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह टीआर पैकरा अपर परिवहन आयुक्त छत्तीसगढ़ को पुलिस मुख्यालय रायपुर भेजा गया है। आईजी सरगुजा रेंज रतनलाल डांगी को प्रभारी आईजी बिलासपुर रेंज की जिम्मेदारी दी गई है। आरपी साय को प्रभारी आईजी सरगुजा, संजीव शुक्ला को उप संचालक छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस अकादमी चंद्रखुरी रायपुर और विनीत खन्ना को उप पुलिस महानिरीक्षक कांकेर की जिम्मेदारी सौंपी गई है l गृह पुलिस विभाग छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस अकादमी चंद्रखुरी छत्तीसगढ़ शासन टीआर पैकरा अपर परिवहन आयुक्त तबादला सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव



