नये साल के करीब आते ही राजधानी रायपुर पुलिस हुई अलर्ट – शहर के जगह जगह पर जांच शुरू

 

रायपुर।नव वर्ष के करीब आते ही राजधानी की पुलिस अलर्ट हो गई है। रायपुर में मंगलवार रात पुलिस ने वाहनों की जांच की। नववर्ष के आगमन से पूर्व पुलिस शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर नजर रख रही है। छह स्थानों पर पुलिस ने चेकिंग पॉइंट लगाया। संदिग्ध व्यक्तियों, शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर नजर रखी जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जांच की गई। शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों की अनुपम नगर, फाफाडीह, तेलीबांधा, सरस्वती नगर, पचपेड़ी नाका, जय स्तंभ चौक में थाना प्रभारी के नेतृत्व में जांच की गई। पुलिस लाइन के बल और यातायात बल के साथ देर रात तक जांच की गई। संदिग्ध वाहनों की डिक्की खोल कर बारीकी से देखा गया।

Related Articles

Back to top button