बस्तर सांसद ने प्रधानमंत्री आवास की राशि नही मिलने का मामला सदन में उठाया


कहा — केंद्र सरकार प्रधानमंत्री आवास की राशि तत्काल छत्तीसगढ़ सरकार को जारी करे,
जगदलपुर ।लोकसभा के शीतकालीन सत्र के शून्यकाल में आज बस्तर सांसद दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ के गरीबो से जुडी अति महत्वपूर्ण मुद्दे को सदन के समक्ष रखते हुए कहा-छत्तीसगढ़ प्रदेश के गरीबों को मिलने वाली प्रधानमंत्री आवास की राशि केंद्र सरकार के द्वारा वर्ष 2020-21 और 2021-22 इन दो वर्षों से नही दिया जा रहा है। केंद्र सरकार प्रधानमंत्री आवास की राशि तत्काल छत्तीसगढ़ सरकार को जारी करे,जिससे छत्तीसगढ़ और बस्तर के गरीबों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ मिल सके।



