रेलवे साइड से विद्युत तार चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

रायगढ़ : घरघोड़ा-धरमजयगढ़ के मध्य रेल विद्युतीकरण के कार्य में लगी इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड बिलासपुर के सुपरवाईजर हेमंत कुमार राउत ने थाने में तांबा तार चोरी होने की शिकायत दर्ज की थी. चारभांठा प्राथमिक शाला पास रेल्वे लाईन के ऊपर लगे विद्युत तांबा तार की चोरी की गई थी. रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध दर्ज करके पुलिस ने छानबीन शुरु की.
घरघोड़ा पुलिस ने रेलवे साइडिंग से तांबा तार चोरी करने वाले आरोपियों के लिए जाल बिछाया था. तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शशि भूषण दास ने अपने साथियों के साथ चारभाटा स्कूल के पीछे से तांबा तार चोरी कर छुपाया है. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी पूछताछ की जिसके बाद चोरी का खुलासा हुआ.सूचना के बाद पुलिस ने शशिभूषण दास, शौकीलाल चौहान, देवनाथ राठिया को हिरासत में लिया.
जिनसे पृथक-पृथक कड़ी पूछताछ करने पर तीनों ने चारभांठा स्कूल के पीछे रेल लाइन से तांबा तार चोरी कर छिपा रखना कबूल किया. आरोपियों के बताए जगह पर पुलिस ने 15 किलोग्राम तांबा तार कीमती 6000 रूपये, घटना में प्रयुक्त आरीपत्ती लगा बांस बरामद जब्त किया है. तीनों आरोपियों को चोरी के अपराध में दिनांक न्यायालय ने जेल भेज दिया है.



