भूपेश सरकार का बजट ऊपर से आकर्षक पर आमजन को कोई फायदा नही-तरुणा साबे

 

आप नेत्री ने कहा भूपेश सरकार का बजट सिर्फ और सिर्फ चुनावी लोलीपॉप है

जगदलपुर/नवीन श्रीवास्तव।आम आदमी पार्टी बस्तर लोकसभा सचिव और रास्ट्रीय परिषद सदस्य तरुणा साबे बेदरकर ने छत्तीसगढ़ बजट 2023 पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट सिर्फ और सिर्फ चुनावी बजट है ।इस बजट में जनता का कोई भी सरोकार नही है।पूरी बजट को देखे तो यह बहुत आकर्षक लगता है लेकिन अगर उसकी जमीनी हकीकत देखे तो कही कुछ नही है।

आगे तरुणा ने कहा कि भूपेश सरकार को घोषणा पत्र बनाने में मास्टरी प्राप्त है।इस बजट में 4 मेडिकल कालेज खोलने की घोषणा हुई है सुनने में बहुत अच्छा लगता है और प्रावधान कितने का है दो सौ करोड़ का है।भूपेश सरकार इतने में एक बिल्डिंग भी बना पाए तो बहुत बड़ी बात है।
101 आत्मानंद स्कूल खोलने की घोषणा की गई है हर स्कूल के लिए 7.9करोड़ का प्रावधान आ रहा है।मैं भूपेश बघेल से पूछना चाहती हु किसको बेवकूफ बनाया जा रहा है इतने बजट में बिल्डिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, मैनेजमेंट आदि का कोई कैलकुलेशन है?
बड़े शर्म की बात है साढ़े चार साल बात इनको बेरोजगारी भत्ता देने की याद आई।लेकिन इसमें भी लगभग 20 लाख रजिस्टर्ड बेरोजगारों में से औसतन कितनों की परिवार की आय ढाई लाख से कम होगी।और बाकी बेरोजगार कँहा जाएंगे।पूरे बजट में युवाओ को अनदेखा किया गया है युवाओ को नौकरी या रोजगार देने पर ध्यान नही दिया गया।
दो लाख से ज्यादा अनियमित कर्मचारी सड़को पर है लेकिन उनको नियमित करने का कोई प्रावधान इस बजट में नही है।

आगे तरुणा ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में शासन ने कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतनमान ही 9540 रूपये तय किया है तब बजट में आंगनबाड़ी सहायिका, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों को प्रोत्साहन राशि, रसोइयों के मानदेय में वृद्धि, नगर सेना के जवानों के मानदेय की वृद्धि में न्यूनतम वेतनमान के मापदंड को लागू ना करते हुए इन कर्मचारियों के साथ सीधे रूप से सरकार द्वारा इस बजट में आर्थिक शोषण किया गया है ।

पूरे बजट के अंदर महिलाओं के लिए किसी भी प्रकार का प्रावधान नही रखा गया है। पूरे बजट की समीक्षा करें तो सिर्फ और सिर्फ लुभावने दिखने वाला बजट है।लोगों को लाभ पहुँचाने जैसा कोई आंकड़ा दिखाई नही देता है।चुनावी घोषणा की तरह ही यह भी एक मस्त दिखने वाला बजट है हकीकत में कुछ नही है।

Related Articles

Back to top button