7 वी राष्ट्रीय यूथ म्यू थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बस्तर के युवराज सिंह ने दिलाया छत्तीसगढ़ को गोल्ड


जगदलपुर।यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन ऑफ इण्डिया के तत्वावधान में म्यू थाई एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा यूथ राष्ट्रीय म्यू थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन 01 से 04 जून 2026 तक इन्दिरा गाँधी इंटरनेशनल स्टेडियम हल्द्वानी (उत्तराखंड) में किया जा रहा है।. छ.ग. एमेच्योर म्यू थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष लखन कुमार साहू ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए बताया कि उक्त राष्ट्रीय आयोजन में भाग लेने हेतू प्रदेश म्यूथाई दल में कुल 27 यूथ म्यू थाई खिलाड़ियों और 09 अधिकारियों का दल प्रतियोगिता में भाग ले रहे है । विगत माह दल्ली राजहरा जिला बालोद में आयोजित 25वी राज्य स्तरीय म्यूथाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर स्थान बनाने वाले 80 + वजन वर्ग में बस्तर के खिलाड़ी युवराज सिंह का चयन यूथ राष्ट्रीय म्यू थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिये किया गया उक्त प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाईनल में केरल के खिलाड़ी महादेवन डी एम को दुसरे राउंड में नॉक आऊट कर छत्तीसगढ़ को 80+ कटेगरी में युवराज ने गोल्ड 🥇 मेडल अपने नाम कर छत्तीसगढ़ व बस्तर का नाम रौशन किया युवराज की उपलब्धि के लिये माता पिता के साथ खेल प्रेमियों ने शुभकामनाए के साथ बधाई दिये।



