CM शिवराज ने कमलनाथ से फिर पूछा- बहनों को 1 हजार देना क्यों बंद किया

भोपाल। मध्यप्रदेश में सवाल-जवाब वाली सियासत जारी है. सीएम शिवराज ने पूर्व सीएम कमलनाथसे फिर सवाल पूछा है. सीएम शिवराज ने कहा कि कमलनाथ लगातार लाड़ली बहना योजना पर सवाल उठा रहे हैं. मैं आज सवाल फिर दोहरा रहा हूं. जब तक कमलनाथ सवाल का जवाब नहीं देंगे, मैं सवाल पूछता रहूँगा. हमने बैगा, भारिया, सहरिया बहनों के खाते में 1 हज़ार रुपये देना शुरू किया था. कांग्रेस सरकार आते ही उनका एक हज़ार रुपए देना क्यों बंद कर दिया. बहने सवाल पूछ रही है.

कमलनाथ ने एक हजार बंद कर दिया, 18 हजार कैसे देंगे

कमलनाथ के सरकार में आने पर 18 हज़ार रुपये देने को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हमला बोला है. उन्होंने कहा कि एक हज़ार रूपये दे नहीं पाई उसकी राशि भी बंद कर दी. अब 18 हज़ार कमलनाथ जी कैसे ही देंगे. बता दें कि कमलनाथ ने कांग्रेस सरकार आते ही महिलाओं को सलाना 18 हजार रुपये देने का ऐलान किया है.

विपक्ष के मोदी को पत्र पर पलटवार

विपक्षी दलों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर PM मोदी को लिखे पत्र पर CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विचार उनका सोच केवल देश और देश की जनता के कल्याण के लिए होते हैं. उन्होंने कहा था न खाऊंगा न खाने दूँगा और जो खा रहे थे भ्रष्टाचार कर रहे थे. उनके खिलाफ कार्रवाई भी हो रही है. पहले आँखों में शर्म होती थी, तो नेता कोई अपराध कर दें तो कार्रवाई नहीं होती थी.

पत्र लिखने के बजाय भ्रष्टाचार मत करो

नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोई भी हो ये मोदी जी की सरकार का सोच है. अगर गड़बड़ करेगा कितना बड़ा भी हो, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी. प्रधानमंत्री जी को पत्र लिखने के बजाय भ्रष्टाचार मत करो और करोगे तो ये देश की जनता भी मानती है. गड़बड़ करने वाले पर कार्रवाई होगी. इसमें परेशानी क्या है ?

Related Articles

Back to top button