CM का बड़ा ऐलान : बेरोजगारी भत्ता 2500 रूपये की घोषणा, पेंशन राशि में भी इजाफा, जानिए और बड़ी घोषणाएं…

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कई बड़ी घोषणाएं की है. इसमें बेरोजगारी भत्ता 2500 रूपये का ऐलान किया है. निराश्रित पेंशन की राशि 350 से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है.
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि चार साल पहले छत्तीसगढ़ी महतारी की सेवा का मौक़ा मिला था. जानता कि अपेक्षाओं पर खरा उतरना हमारा लक्ष्य था. आज ख़ुशी है कि हम जनता की उम्मीदों पर खड़े उतरे हैं.
भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता से किए वादों को तमाम बाधाओं के बीच पूरा करने पर हम अडिग रहे. भूपेश बघेल ने कहा कि ख़रीफ़ 2019 से लेकर अब तक सोलह हज़ार करोड़ से अधिक राशि खातों में भेजी जा चुकी है.
भूपेश बघेल ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को हमने मज़बूत बनाने का काम किया. चार सालों के हमारे कामों को राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ी मॉडल के रूप में पहचान मिली है.



