CWC में अब एससी, एसटी, ओबीसी, युवाओं और महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण

रायपुर. कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन के दूसरे दिन आज वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी ने पार्टी के संविधान में संशोधन का प्रारूप प्रस्तुत किया. इसका सभी ने हाथ उठाकर समर्थन दिया. अब सीडब्ल्यूसी में एससी, एसटी, ओबीसी, युवाओं और महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण होगा. पूर्व प्रधानमंत्री, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, लोकसभा और राज्यसभा में कांग्रेस दल का नेता सीडब्ल्यूसी सदस्य होंगे.

अब केवल डिजिटल मेंबरशिप बनाए जाएंगे. कांग्रेस में अब थर्ड जेंडर को भी जोड़ा गया है. अब फॉर्म में माँ और पत्नी का नाम भी सदस्यों के नाम से जोड़ा जाएगा. कांग्रेस जनप्रतिनिधि अब सीधे ब्लॉक, डीडीसी, और पीसीसी के सीधे सदस्य चुने जाएंगे. एआईसीसी के मेंबरों की संख्या अब 1653 हो जाएगी. कांग्रेस कार्यसमिति की संख्या में वृद्धि होगी. अब कांग्रेस वर्किंग कमेटी में 35 सदस्य होंगे और इसमें 50 प्रतिशत आरक्षण युवा, महिला, एससी, एसटी और अल्पसंख्यक के लिए होगा.

Related Articles

Back to top button