होली से पहले ही पुलिस एक्शन : हुड़दंग मचाने और आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने से पहले ही गुंडे-बदमाशों की धरपकड़ शुरू

बिलासपुर में होली से पहले ही पुलिस एक्शन में आ गई है। यही वजह है कि त्योहार में हुड़दंग मचाने और आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने से पहले ही गुंडे-बदमाशों की धरपकड़ शुरू कर दी है। पुलिस ने अब तक 208 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने चलाया अभियान।

होली पर्व नजदीक है। ऐसे में शहर के साथ ही जिले में पुलिस शांति व्यवस्था बनाने में जुट गई है। इसके साथ ही अपराध पर नकेल कसने और अपराधियों पर कानून का डर बैठाने के लिए एसपी संतोष कुमार ने त्योहार से पहले बदमाशों की धरपकड़ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

होली के पहले शांति व्यवस्था बनाने पुलिस ने की कार्रवाई।

तीन तक चला अभियान, निगरानी व गुंडा-बदमाशों के साथ पकड़ाए वारंटी
एसपी संतोष सिंह के निर्देश पर पिछले तीन दिन तक विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। इस दौरान लंबे समय से फरार वारंटियों के साथ ही जिले भर के निगरानी, गुंडा बदमाश समेत 208 आरोपियों की गिरफ्तारियां की गई है। इसमें 185 गुंडे-बदमाशों के घर भी पुलिस ने दबिश दी।

अलग-अलग केस में फरार बदमाशों की हुई गिरफ्तारी।

फरार अपराधी भी हुए गिरफ्तार
इस कार्रवाई के दौरान कई फरा अपराधी भी गिरफ्तार किए गए हैं। एएसपी राजेन्द्र कुमार जायसवाल ने बताया कि इस कार्रवाई में 133 गिरफ्तारी और 75 स्थाई वारंटी पकड़े गए हैं, जो कई साल से फरार थे। फरार आरोपियों में छेड़खानी, दुष्कर्म, मारपीट, चाकूबाजी, चेक बाउंस जैसे केस के अपराधी शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button