EPFO: PF अकाउंट में इस तारीख तक आएगा ब्याज का पैसा! फटाफट ऐसे चेक करें बैलेंस

नई दिल्ली. EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने हाल ही में वित्त वर्ष 2021-22 के लिए पीएफ पर ब्याज दर 0.40 फीसदी की कटौती कर 8.10% तय कर दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जुलाई तक आपके पीएफ खाते में ब्याज का पैसा आ सकता है. इससे पहले आप अपने पीएफ अकाउंट का स्टेटस चेक कर सकते हैं. अगर आप अपने PF Account का बैलेंस चेक करना चाहते हैं, तो आसानी से नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो कर अपना बैलेंस (How to Check PF Account Balance) चेक कर सकते हैं.
मिस्ड कॉल से तुरंत मिलेगी जानकारी
SMS से भी कर सकते हैं बैलेंस चेक
EPFO के पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर EPFO UAN LAN (भाषा) भेजना है. LAN का मतलब आपकी भाषा से हैं. अगर आपको अंग्रेजी में जानकारी चाहिए तो LAN की जगह ENG लिखना होगा. इसी तरह हिंदी के लिए HIN और तमिल के लिए TAM लिखना है. हिंदी में जानकारी पाने के लिए EPFOHO UAN HIN लिखकर मैसेज करना पड़ता है.
उमंग ऐप से कर सकते हैं चेक
आप उमंग ऐप के जरिए भी जब चाहें अपना पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं. इसके लिए उमंग ऐप में EPFO पर क्लिक करें. इसमें Employee Centric Services पर क्लिक करें. इसके बाद View Passbook पर क्लिक कर UAN और पासवर्ड दर्ज करें. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा. इसे दर्ज करने के बाद EPF बैलेंस चेक कर सकते हैं.
ऑफिशियल वेबसाइट से भी कर सकते हैं चेक
अपना पीएफ बैलेंस ऑनलाइन देखने के लिए EPF पासबुक पोर्टल पर विजिट करें. इस पोर्टल पर अपना UAN और पासवर्ड के जरिए लॉग इन करें. इसमें Download/View Passbook पर क्लिक करें और फिर आपके सामने पासबुक खुलेगी जिसमें बैलेंस देख सकते हैं.



