छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी के ग्राम धौराभाठा में अखण्ड नवधा रामायण का किया रसपान

 

 

लोरमी। उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव आज लोरमी के ग्राम धौराभाठा में आयोजित अखण्ड नवधा रामायण में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने लोरमी शहर में ब्लड बैंक का शुभारंभ किया।

 

डिप्टी सीएम साव ने ग्राम धौराभाठा में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि, अखण्ड नवधा रामायण में सम्मिलित होकर पुण्य का सहभागी बना हूं। प्रभु श्री राम हमारे भांचा राम है। राम नाम के जाप से वैतरणी पार हो जाती है। उन्होंने आगे कहा कि, सरकार ने रामलला दर्शन योजना के तहत 20 हजार लोगों को दर्शन कराया है। वहीं प्रयागराज महाकुंभ की पूरे विश्व में प्रशंसा हो रही है। यहां दुनिया भर के साधु संत आए हैं। महाकुंभ में छत्तीसगढ़ वासियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

 

इस अवसर पर कोमल गिरी गोस्वामी जी, धनीराम यादव जी, गुरमीत सलूजा जी, प्रदीप मिश्रा जी, रामेश्वर बंजारे जी, दिनेश साहू की, विनय साहू जी, दिनेश कश्यप जी, वर्षा ठाकुर जी, अशोक साहू जी, राकेश छाबड़ा जी, संजू यादव जी, जवाहर दिवाकर जी, देवचरण भास्कर जी, देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

 

*रक्तदान महादान जीवनदान*

 

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने लोरमी में सोसायटी फॉर इंटीग्रेटेड डेवलेपमेंट असिस्टेंस सराईपाली द्वारा संचालित आसरा ब्लड बैंक का शुभारंभ किया। इस सेवा कार्य के लिए संचालकों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

 

श्री साव ने कहा कि, आसरा ब्लड बैंक बहुत लोगों का ‘आसरा बनेगा’, नया जीवन देगा। अब लोरमी वासियों को खून के लिए कहीं जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

शुभारंभ अवसर पर अजय दास जी, गणेश शर्मा जी, डॉक्टर सोनी जी, भाजपा के सभी पदाधिकारी गण एवं ब्लड बैंक के संचालक आलोक दीप जी, विजय दीप जी, साजिद खान जी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button