“एक शाम देश के नाम” कार्यक्रम का हुआ पोस्टर का विमोचन 23 जनवरी 2021,शनिवार को बुढ़ा तालाब गार्डन में किया जायेगा शहीद परिवारों का सम्मान

विश्व सिंधी सेवा संगम महिला एवं युवा विंग की प्रस्तुति • अनिल जोतसिंघानी इवेन्द्र का मैनेजमेंट
रायपुर।विश्व सिंधी सेवा संगम महिला एवं युवा विंग की प्रस्तुति “एक शाम देश के नाम कार्यक्रम का हुआ पोस्टर का विमोचन, आयोजन 23 जनवरी 2021, शनिवार को शाम 4 बजे 10 बजे तक बुढ़ा तालाब गार्डन में, किया जायेगा। इस कार्यकरम में 5 शहीद परिवारों का सम्मान किया जायेगा एवं डॉस इंडिया डॉस के विजेता श्री कमलेश पटेल जी को सेलिब्रिटी गेस्ट रूप में बुलवाया जायेगा देशभक्ति गानों के साथ लाइव बैंड एवं अन्य प्रतिभागी बच्चो के द्वारा देशभक्ति गानों में डांसिंग का कार्यकम रखा जायेगा। विश्व सिंधी सेवा संगम महिला एवं युवा विंग के संयुक्त बैनर पर राजधानी में देशभक्ति की भावना से परिपूर्ण अदभूत नजारे को देखने का एक दुर्लभ अवसर प्राप्त होगा पोस्टर का विमोचन कार्यक्रम के प्रेरणा स्त्रोत, रायपुर के महापौर श्री एजाज देबर जी एवं संरक्षक, पार्षद, एम.आई.सी. सदस्य संस्कृति, पर्यटन, मनोरंजन एवं विरासत विभाग के श्री आकाश तिवारी जी के द्वारा किया गया इस अवसर पर राहुल खुबचंदानी जी. आकाश दुदानी जी एवं कार्यक्रम को मैनेज कर रहें अनिल जोतसिंघानी जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को मैनेज कर रहें अनिल जोतसिंघानी ने बताया कि तिरंगे की गरिमा और उसके प्रति समर्पित भावों को लेकर यह कार्यक्रम किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि विश्व सिंधी सेवा संगम महिला एवं युवा विंग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की गत वर्ष मुक्तकंठ से प्रशंसा हुई थी। गत वर्ष 2020 फीट के तिरंगा का प्रदर्शन हुआ था, जिसमें हजारों की संख्या में लोग उपस्थित हुए थे।
यह कार्यकम इस वर्ष कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए एवं सरकार द्वारा जारी की गई सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, सेनेटाइजर एवं अनलॉक 5 के नियमानुसार उनके नियम का पालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
इस कार्यकम में रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य हैं रजिस्ट्रेशन शुल्क 100रू. हैं प्रतिमा इस 81031 91845 पर कॉल करके अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकतें हैं।



