राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री स्व०अजीत जोगी को बस्तर जिले में जनता कांग्रेस “जे” व मुक्ति मोर्चा ने प्रथम पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि


जगदलपुर विधानसभा शहर अध्यक्ष व मुक्ति मोर्चा के मुख्य नवनीत चांद व ST प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष भरत कश्यप एवं अन्य पदाधिकारियों ने बस्तर हित में स्व०अजीत जोगी के योगदान को किया याद व बांटा गरीबों को राशन
स्व०जोगी जी के बताए मार्ग पर चलना व उनके बस्तर हितों के सपनों को पूरा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि–नवनीत चांद/भरत कश्यप
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ “जे” जगदलपुर ईकाई व बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा द्वारा राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री स्व०अजीत जोगी जी की प्रथम पुण्यतिथि पर जगदलपुर शहर में श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बताए गए बस्तर हितेषी मार्ग पर चलकर बस्तर के सभी वर्ग के विकास हेतु कार्य करने का संकल्प लिया गया, बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा मुख्य संयोजक व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के जगदलपुर शहर अध्यक्ष श्री नवनीत चांद ने स्व० अजीत जोगी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व० जोगी जी के बताए मार्ग पर चलना सपनों को पूरा करना ही जोगी जी को सच्ची श्रद्धांजलि देना होगा, आज बस्तर की अमीर धरती में गरीब लोगों की विरोधाभास तोड़ेंगे व बस्तर में बस्तर के हर वर्ग के निवासी के वास्तविक अधिकार व विकास के लिए संघर्ष किया जायेगा। बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा का गठन भी उनका बस्तर हित में एकजुटता के प्रयास था। जिसे हम सब बस्तर हित के लिए उनके बताए गए मार्ग पर चलकर पुरा करेंगे। जिला अध्यक्ष भरत कश्यप व शहर अध्यक्ष सोभा गंगोत्री ने स्व०जोगी जी को श्रद्धां सुमन अर्पित कर उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ “जे” व मुक्ति मोर्चा के शहर व ग्रामीण पदाधिकारियों उपस्थित थे।*



