FEATURED

लोहण्डीगुड़ा मंडल में बड़ांजी व मटनार शक्ति केंद्र में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

 

जगदलपुर/लोहण्डीगुड़ा:-चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र लोहण्डीगुड़ा मंडल के बड़ांजी शक्ति केंद्र व मटनार शक्ति केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने तिरंगा रैली निकालकर राष्ट्रध्वज के सम्मान और गौरव का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा 15अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक तिरंगे को जनता अपने घरों, प्रतिष्ठानों और कार्यालयों पर फहराकर स्वतन्त्रता का पर्व मनाएं इस अवसर पर लोहण्डीगुड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री मंगतू कश्यप ने कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश में राष्ट्र भक्ति का वतावरण निर्मित किया है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा हर व्यक्ति के मान सम्मान और देश के सम्मान से जोड़कर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। भाजपा का दावा है कि तिरंगा यात्रा के जरिए लोगों में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना मजबूत होगी। जो हमें तिरंगा यात्रा के दौरान देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर लोहण्डीगुड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगतू कश्यप,महामंत्री सावेंद्र सेठिया,चंद्रशेखर ठाकुर,मिडिया प्रभारी भरत कश्यप,मटनार सरपंच डोमू कश्यप,डमरू भारद्वाज,धनसिह ठाकुर,बड़ांजी सरपंच महेंद्र सिंह भारद्वाज, मुन्ना कश्यप,जगदीश कश्यप,समलू कश्यप, बालसिंह, बसंत,मोटू, तुलाराम,कमलू,शंकर सहित अन्य ग्रामवासियों उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button