कांग्रेस पार्टी की नीतियों से प्रभावित हो संवेदनशील वनांचल कोलेंग के दर्जनों लोगों ने किया कांग्रेस प्रवेश

 

 

सांसद बस्तर दीपक बैज एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने फूल माला पहनाकर एवं तिरंगा गमछा पहनाकर कांग्रेस प्रवेश कराया

कांग्रेस प्रवेश करने वाले पंचायत प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं में उप सरपंच हिडमा राम मरकाम पंच चन्नू राम मरकाम ,आयता पोडियामी,गंगा सोढ़ी,चना मरकाम,मूडो राम पंच ,मोनू राम नाग समेत नेता कार्यकर्ताओं ने सी पी आई एवं भाजपा छोड़ कांग्रेस प्रवेश किया

इस अवसर पर संबोधित करते हुए सांसद बस्तर दीपक बैज ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर आज संवेदनशील वनांचल क्षेत्र कोलेंग के दर्जनों लोगों के द्वारा कांग्रेस प्रवेश कर रहे हैं उन्होंने विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन की तारीफ करते हुए कहा की पूर्व के विधायक जहां एक बार भी कोलेंग नहीं आए होंगे आपके विधायक 8-10 बार कोलेंग आ चुके हैं तथा इस क्षेत्र को हर बार कुछ ना कुछ सौगात दी है।

 

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने सभी लोगों का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए कहा की यह हमारे प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की नीतियों का परिणाम है की आज विपक्षी दलों के लोग भी कांग्रेस प्रवेश कर रहे हैं उन्होंने सभी नेताओं से कांग्रेस की रीति नीति के अनुसार कार्य करने की अपेक्षा की।

इस अवसर पर सांसद बस्तर दीपक बैज के साथ विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, जनपद सदस्य सोनमती ,सोनारी नाग सरपंच कोलेंग,राम सिंह सरपंच मुण्डागढ,सम्पा नाग, सरपंच छिंदगुड ,सहदेव बली बघेल,सुखदेई बघेल सरपंच कांदानार,हडमा राम उप सरपंच,बीर सिंह ब्लाक अध्यक्ष, महादेव नाग,तारा बेंजाम, जयदेव नाग, दिनेश यदु,अमजद खान, संतोष सिंह, हेमू उपाध्याय, अवधेश झा,अनुराग महतो,सोनारू,हिरमा राम,बुलकू राम, चन्द्र साय,ज्ञानेन्द्र चौहान,रवि चौहान,राधा मोहन दास,सोमधर,कार्तिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button