पार्षद कामरान अंसारी ने संचारी रोगों से बचाव के लिए की तैयारी






रायपुर. शहर में तेजी से पांव पसार रहे संचारी रोग डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए श्री लालबहादुर शास्त्री वार्ड के कर्मठ पार्षद कामरान अंसारी जी द्वारा प्रतिदिन वार्ड में भृमण कर समीक्षा की जा रही है।
पार्षद कामरान अंसारी ने वार्ड में किन किन स्थानों पर नाली, नाला, झाड़ झंकाण, गड्ढा, खुले प्लाट, मलबा, कूड़े का अंबार या अन्य स्थान जिसमें पानी इकट्ठा है, की सूचना एकत्र कर उनका निराकरण करने के लिए वार्ड में तैनात स्वछता कर्मियों को सख्त निर्देश दिए एवम वार्ड की सक्रिय महिलाओ से चर्चा कर क्षेत्रवार निगरानी समिति बनाई गई।



