लगान फिल्म के एक्टर जावेद खान अमरोही का निधन,50 की उम्र में इस दुनिया को कहा अलविदा

बॉलीवुड एक्टर जावेद खान अमरोही का निधन हो गया है। उनकी उम्र महज 50 साल थी। उन्होंने करीब 150 फिल्मों में काम किया था। इसके अलावा उन्होंने टीवी की दुनिया में भी अलग-अलग किरदार निभाकर दर्शकों को एंटरटेन किया था। हालांकि उनकी मौत किस वजह से हुई है, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। उनके जाने से सिनेमा जगत में शोक की लहर है।

जावेद खान अमरोही (Javed Khan Amrohi) को साल 2001 में आई फिल्म ‘लगान’ में बेस्ट सपोर्टिंग रोल के लिए एकैडमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। इसके अलावा उन्हें ‘अंदाज अपना अपना’ और ‘चक दे इंडिया’ में भी अभिनय के लिए काफी सराहा गया था। जावेद खान ने टीवी सीरियल ‘मिर्जा गालिब’ में भी काम किया था। जावेद खान अमरोही ने जी इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया आर्ट्स में बतौर एक्टिंग फैकल्टी भी काम किया है। एक्टर के निधन की खबर ‘चंद्रकांता’ के अखिलेंद्र मिश्रा ने अपने फेसबुक हैंडल से दी, जिसके बाद चारों तरफ सन्नाटा पसर गया।

 

जावेद खान अमरोही के निधन का कारण

जावेद खान सांस लेने की बीमारी से जूझ रहे थे और पिछले एक साल से बिस्तर पर थे। उन्हें सांताक्रूज के सूर्या नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके दोनों फेफड़े फेल हो गए थे। 14 फरवरी की शाम 6.30 बजे ओशिवारा कब्रिस्तान में उन्हें दफनाया गया।

जावेद खान ने पर्दे पर खूब गुदगुदाया था

जावेद खान अमरोही का जन्म मुंबई में हुआ था। उन्होंने बॉलीवुड में सपोर्टिंग रोल के अलावा कैमियो भी किया था। करीब 150 हिंदी फिल्मों में उनके अलग-अलग किरदारों ने दर्शकों पर अपनी एक अलग छाप छोड़ी थी। इन्होंने अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी स्टारर फिल्म ‘फिर हेरा फेरी’ में पुलिस कॉन्सेटबल का कैरेक्टर भी प्ले कर सबको गुदगुदाया था।

Related Articles

Back to top button