डॉ. रमन का CM भूपेश पर तंज छत्तीसगढ़ में अब बेरोजगार कम, कहा- बेरोजगारी भत्ता देने का वादा निभा दीजिए

छत्तीसगढ़ में बेरोजगारों को लेकर सियासत जारी है। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर फिर निशाना साधा है। डॉ. रमन ने ट्वीट कर कहा कि भूपेश जी जब बेरोजगारी दर इतनी कम हो गई है तो फिर बेरोजगार भी कम ही बचे होंगे। गंगाजल की कसम खाकर 2500 रुपये बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, उसे निभाने की घोषणा कर दीजिए।

डॉ. रमन ने कहा कि युवा साथियों, कांग्रेस सरकार ने सबको रोजगार दे दिया है। आप सबके पास नौकरियां ही नौकरियां हैं… बधाई हो…। वहीं एक दिन पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। भूपेश ने सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) के आंकड़े ट्वीटर पर साझा करते हुए केंद्र सरकार को सलाह दी थी कि देश में बेरोजगारी कम करने छत्तीसगढ़ सरकार के विकास मॉडल को केंद्र सरकार अपनाएं।

बेरोजगारी कम करने छत्तीसगढ़ मॉडल अपनाएं
सीएम भूपेश बघेल ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर ट्वीट कर कहा कि एक युद्ध बेरोजगारी के विरुद्ध…। आप सबको बताना चाहूंगा कि CMIE के आंकड़ों के मुताबिक आज छत्तीसगढ़ में सिर्फ 1.7% बेरोजगारी दर है, जबकि देश की बेरोजगारी दर 7.4% है। प्रधानमंत्री मोदी जी से आग्रह है कि देश की बेरोजगारी कम करने के लिए देशहित में छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार का मॉडल जरूर अपनाएं।

छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर 1.7% बताया
बता दें कि सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनोमी (CMIE) ने बेरोजगारी के आंकड़े जारी किए हैं। इसमें छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर को महज 1.7% बताया है। सीएम भूपेश ने ट्वीट में बेरोजगारी के आंकड़ों की कॉपी साझा की है, जिसमें अरबन में 8.1% और रूरल में 7.4% बेरोजगारी दर्शायी गई है। ट्वीट में छत्तीसगढ़ के साथ आंध्र प्रदेश, गोवा, असम, झारखंड, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, बिहार, दिल्ली राज्य की बेरोजगारी दर है

Related Articles

Back to top button