साँसद,विधायक व जिलाध्यक्ष स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल तोकापाल के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए

 

 

भूपेश बघेल की सरकार बस्तर के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने हेतु संकल्पित-बैज

 

 

जगदलपुर/नवीन श्रीवास्तव।13 फरवरी,स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल तोकापाल के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर साँसद दीपक बैज,चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम व कॉंग्रेस कमेटी के ग्रामीण जिलाध्यक्ष बलराम मौर्य शामिल हुए।

 

साँसद दीपक बैज ने वार्षिकोत्सव के अवसर पर बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा,भूपेश बघेल की सरकार बस्तर के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने कृत संकल्पित है,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कि मंशा है कि बस्तर का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न हो जिसके लिए हमारी सरकार हर स्तर पर बच्चों को उनकी जरूरतों के हिसाब से उनकी शिक्षा का संचालन कर रही हैं आज स्वामी आत्मानंद विद्यालय पूरे छत्तीसगढ़ के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है,विद्यार्थियों के लिए वार्षिक उत्सव गौरव का क्षण होता है। साल भर की गतिविधियों जैसे शिक्षा,खेल,संस्कृति सहित अन्य प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने का ही यह वार्षिक उत्सव है। जो विद्यार्थी अपनी पूर्ण लगन व मेहनत से पढ़ाई करता है,निश्चित रूप से सफलता उसकी कदम चूमती है।

 

इस अवसर पर साँसद दीपक बैज,विधायक राजमन बेंजाम,ग्रामीण जिलाध्यक्ष बलराम मौर्य,सांसद प्रतिनिधि सुखदेव सेठिया,विधायक प्रतिनिधि गणेश कावड़े,तोकापाल ब्लॉक अध्यक्ष सहदेव नाग,BEO, BRC,तोकापाल स्कूल के प्राचार्य समस्त शिक्षकगण,जयमन मौर्य, बुधराम पटेल, जनपद सदस्य सुभाष , फाटक राम, संतोष कश्यप, पटेल अंकल, अभिषेक डेविड, कृष्णा सहित स्कूल के छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button