ड्रग कारोबार में लिप्त लखप्रीत कौर ने रायपुर पुलिस के समक्ष कई चौंकाने वाले खुलासे किए – एक चर्चित कॉंग्रेस नेत्री की बहन भी शामिल

 रायपुर, ड्रग कारोबार में लिप्त भिलाई की युवती लखप्रीत कौर ने रायपुर पुलिस के समक्ष कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं ! भिलाई की एक चर्चित कॉंग्रेस नेत्री की बहन ने जानकारी दी है कि वह तीन राज्यों के ड्रग पैडलरों के संपर्क में थी तथा भिलाई के अपने निवास से ही ड्रग कारोबार का संचालन कर रही थी ! रायपुर पुलिस इस मामले में लखप्रीत कौर की बहन एवं कथित कॉंग्रेसनेत्री अभिजीत कौर से भी पूछताछ करने वाली है !

रायपुर पुलिस ने नशे के सौदा करने वाली भिलाई की युवती लखप्रीत कौर (35 वर्ष) को एक दिन पहले टाटीबंध से गिरफ्तार किया। वह भागने की फिराक में थी, लेकिन पुलिस के हत्थे चढ़ गई। लखप्रीत उर्फ प्रीत भिलाई के शांति नगर स्थित अपने घर से ड्रग्स की डिलीवरी दे रही थी। वह भिलाई में कोकीन और एमडीएमए ड्रग्स की सप्लाई किया करती थी।

सिर्फ पहचान वालों को ही सप्लाई करती थी ड्रग्स

पुलिस की पूछताछ में लखप्रीत ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए भिलाई के युवक-युवतियां ड्रग्स के लिए संपर्क करते थे। वह सिर्फ उन्ही लोगों को सप्लाई करती थी जिन्हें वह जानती थी। प्रीत को रायपुर पुलिस ने रायपुर बजाज कॉलोनी के हर्ष वर्धन शर्मा की निशानदेही पर टाटीबंध रायपुर से गिरफ्तार किया है।

पूरे नेटवर्क को समाप्त करने के लिए टीम बनाई

“ड्रग पैडलर्स के पूरे नेटवर्क की खत्म करने के लिए टीम लगाई गई है। भिलाई की 2 युवती समेत 19 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। भिलाई की एक अन्य युवती अभिजीत कौर से पूछताछ की जाएगी। जल्दी ही नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। मामले में लगातार आरोपियों के संपर्क वालों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही नए खुलासे किए जाएंगे।”

-अजय यादव, एसएसपी रायपुर

Related Articles

Back to top button