बैंकों में खाता खोलकर फर्जी तरीके से करोड़ो रूपयों का लेन-देन करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में किसी और के निजी दस्तावेजों का दुरूपयोग कर बैंकों में खाता खोलकर फर्जी तरीके से करोड़ो रूपयों का लेन-देन करने वाले एक अंतर्राज्यीय आरोपी सहित कुल 8 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा इन बैंक खातों में अवैध तरीके से सट्टा के करोड़ों रूपयों का लेन-देन किया जाता था।
मामले में त्रिमूर्ति नगर निवासी प्रार्थी अरूण जाल ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज करावते हुए बताया था कि कि प्रार्थी की पत्नी संगीता जाल रजत अग्रवाल के घर में विगत एक वर्ष पूर्व काम करती थी, जिसके कारण प्रार्थी की पहचान रजत अग्रवाल से हुई थी। रजत अग्रवाल प्रार्थी से करीबन दो माह पूर्व वॉल्टियर गेट डी.आर.एम ऑफिस के पास मुलाकात कर बोला कि उसे अर्जेन्ट में बैक खाता की जरूरत है जिसमें कुछ दिन लेन-देन करने के बाद वह उसे वापस कर देगा। तब प्रार्थी उस पर विश्वास कर उसके बताये अनुसार अपना पेन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो दिया तथा रजत अग्रवाल एफडीएफसी बैंक देवेन्द्र नगर का फार्म लाकर प्रार्थी से हस्ताक्षर कराकर रजत अग्रवाल ने प्रार्थी का बैंक खाता खुलवाया तथा उसकी पत्नी संगीता जाल का भी इसी प्रकार एचडीएफसी बैंक में खाता
रायपुर। राजधानी में किसी और के निजी दस्तावेजों का दुरूपयोग कर बैंकों में खाता खोलकर फर्जी तरीके से करोड़ो रूपयों का लेन-देन करने वाले एक अंतर्राज्यीय आरोपी सहित कुल 8 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा इन बैंक खातों में अवैध तरीके से सट्टा के करोड़ों रूपयों का लेन-देन किया जाता था।
मामले में त्रिमूर्ति नगर निवासी प्रार्थी अरूण जाल ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज करावते हुए बताया था कि कि प्रार्थी की पत्नी संगीता जाल रजत अग्रवाल के घर में विगत एक वर्ष पूर्व काम करती थी, जिसके कारण प्रार्थी की पहचान रजत अग्रवाल से हुई थी। रजत अग्रवाल प्रार्थी से करीबन दो माह पूर्व वॉल्टियर गेट डी.आर.एम ऑफिस के पास मुलाकात कर बोला कि उसे अर्जेन्ट में बैक खाता की जरूरत है जिसमें कुछ दिन लेन-देन करने के बाद वह उसे वापस कर देगा। तब प्रार्थी उस पर विश्वास कर उसके बताये अनुसार अपना पेन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो दिया तथा रजत अग्रवाल एफडीएफसी बैंक देवेन्द्र नगर का फार्म लाकर प्रार्थी से हस्ताक्षर कराकर रजत अग्रवाल ने प्रार्थी का बैंक खाता खुलवाया तथा उसकी पत्नी संगीता जाल का भी इसी प्रकार एचडीएफसी बैंक में खाता खुलवाया और बाद में खाता का पासबुक, एटीएम कार्ड अपने पास रखा तथा खातों में मोबाईल नंबर भी रजत अग्रवाल ने डलवाया, किसका नम्बर डलवाया इस संबंध में प्रार्थी को कुछ नही बताया।



