हज यात्री फ्री में कर सकेंगे आवेदन, 50 हजार तक सस्ती हुई यात्रा

भोपाल। नई हज पॉलिसी में केंद्र सरकार ने कुछ बदलाव किए हैं। इस बार हज के लिए आवेदन फ्री  होगा। सभी हज यात्री फ्री में आवेदन कर सकेंगे। यात्रियों को 50 हजार तक की छूट मिलेगी। हज यात्रियों को छाता, चादर और सूटकेस जैसे सामान का पैसा नहीं देना होगा। नई हज पॉलिसी के मुताबिक बुज़ुर्ग, दिव्यांग और महिलाओं को इस बार प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा 45 साल से ज्यादा की कोई भी महिला अब अकेले हज के लिए आवेदन कर सकेंगी। सरकार ने बगैर महरम वाली चार औरतों के साथ जाने का नियम खत्म कर दिया है।

इस बार 1 लाख 75 हजार में से 80 प्रतिशत हाजी हज कमेटी  की ओर से जाएंगे, जबकि 20 फीसद हाजी प्राइवेट टूर  ऑपरेटर के जरिए हज के लिए रवाना होंगे। बता दें कि हज यात्री से पहले 400 रुपये प्रति आवेदन लिए जाते थे। इस बार हज करीब 50 हजार प्रति व्यक्ति सस्ता होगा। हाजियों से बैग, सूटकेस, छाता, चादर का पैसा नहीं लिया जाएगा। हाजी अपने स्तर पर सामान खरीदकर ले जा सकेंगे।

Related Articles

Back to top button