नानगुर स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय वार्षिकोत्सव ,रंगारंग प्रस्तुति से बच्चों ने सभी का मन मोह लिया  

 

नानगुर विद्यालय में सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को साइकिल वितरण भी किया गया।

 

जगदलपुर ,नानगुर ,नवीन श्रीवास्तव ।नानगुर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय वार्षिकोत्सव में छात्र छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया । परम्परागत ढंग से गरिमामय इस वार्षिकोत्सव की शुरूआत विधायक प्रतिनिधि विजय सिंह एवं कुलदीप सिंह एवं जनपद सदस्य नीलू राम बघेल, सरपंच श्रीमती शांति नाग, सरपंच सिडगुड़ हरी बंधु नाग, सरपंच भैरू नाथ नाग, अलनार सरपंच राजन बघेल ,उपाध्यक्ष विनोद सेठिया ,उपसरपंच शरद नागेश, युवा ब्लॉक कांग्रेश अध्यक्ष लोकेश सेठिया आदि के द्बारा मां सरस्वती के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया ।

 

विदित हो कि इस क्षेत्र के गरीब, मध्यम परिवार के बच्चों में अंग्रेजी पढ़ने की ललक देखकर मुख्यमंत्री जन चौपाल में इस तरह के विद्यालय की मांग की गई थी । सवेदनशील मुख्यमंत्रीश्री भूपेश बघेल ने इन्हें स्वीकार किया और उनके द्वारा इस अंग्रेजी माध्यम स्कूल का घोषणा किया गया था ।आज छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा शासकीय अंग्रेजी माध्यम के इस स्कूल का फायदा निश्चित रूप से गरीब व अंग्रेजी माध्यम से पढ़ने की इच्छा रखने वाले दूसरे छात्रों को मिल रहा है।

 

वार्षिक उत्सव अवसर पर छत्तीसगढ़ी एवं स्थानीय बोली भाषा के साथ देशभक्ति के सुंदर गानों के साथ नाटक व अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से नानगुर के इन बच्चों ने शमां बांध दिया और सब मंत्रमुग्ध सुनते व देखते रहे। इस अवसर पर हल्बी नृत्य ने सभी का भरपूर मनोरंजन किया वार्षिकोत्सव में बच्चों के पालक भी उपस्थितरहे। इस वार्षिकोत्सव दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला नानगुर में मुख्य अतिथि के द्वारा सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को साइकिल वितरण भी किया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम अवसर पर संस्था के प्राचार्य विनोद सिंह भदोरिया, डी एस गोयल, संदीप मांझी, श्रीमती रेणु परीडा , श्रीमती मालती सोनी ,श्रीमती श्यामा ओमप्रकाश चंद्रवंशी ,तुलाराम चालकी,भीमेन्द्र सेठिया, नेहा शर्मा, शुभांगी झा, निकिता बिसेन, प्रियंका मिश्रा ,निधि रावल ,भूमिका गुप्ता ,पोनी कुर्रे जिलेश जोशी, अजय मंडावी विक्की गुप्ता रवि कुमार समस्त हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button