दलपत सागर पहुंचे महापौर, निगम अध्यक्ष, एमआईसी सदस्य

जलकुंभी हटाने का जो अभियान डेमो के रूप में चलाया जा रहा है उसे देखने पहुंचे
जगदलपुर, नवीन श्रीवास्तव।शहर के प्रमुख जलस्रोत दलपत सागर को जलकुंभी मुक्त करने की दिशा में नगर निगम ने एक अहम कदम उठाया है। दलपत सागर से जलकुंभी हटाने के कार्य की डेमो प्रक्रिया लगभग पखवाड़े भर से प्रारंभ की गई है। इस डेमो के माध्यम से तकनीकी प्रक्रिया और संसाधनों का परीक्षण भी किया जा रहा है, ताकि इस अभियान में किसी प्रकार की बाधा न आए। इसको देखने आज महापौर संजय पाण्डे, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा दलपत सागर पहुंचे।
मालूम हो कि जल्द ही इस अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया जाना है साथ ही दलपत सागर को स्वच्छ और जलकुंभी मुक्त बनाने के इस अभियान की शुरुआत भी की जाएगी। इसी को देखने आज संजय पाण्डे अपनी टीम के साथ दलपत सागर पहुंचे थे।



