CM के विस क्षेत्र से कांग्रेस सदस्यता की बात गलत: आदिवासियों को मीटिंग के नाम पर भोपाल ले जाकर कांग्रेस प्रवेश का दावा निकला झूठा

बुधनी। मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दांव पेच का सिलसिला शुरू हो गया है। सीहोर जिले  के सीएम शिवराज सिंह चौहान के बुधनी विधानसभा के 300 आदिवासियों को कांग्रेस  की सदस्यता का दावा झूठा साबित हुआ। बीजेपी  कार्यकर्ताओं ने इसका खंडन किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ और भ्रम की राजनीति कर रही है। हमने कांग्रेस ज्वाइन नहीं की है।

दरअसल, कुछ दिन पहले बुधनी विधानसभा के 300 आदिवासी राजधानी भोपाल जाकर पीसीसी चीफ कमलनाथ के पास सदस्यता ग्रहण की थी। लेकिन आज उन्हीं कार्यकर्ताओं ने कहा हम बीजेपी के है और रहेंगे, हम लोगों को लालच दिया। बुदनी के नसरुल्लागंज में आदिवासी कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय और मध्यप्रदेश वित्त एवं विकास निगम अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री) निर्मला बारेला  ने प्रेस कॉन्फ्रेंस  में कहा कि सोशल मीडिया पर झूठी भ्रामक खबर चल रही है, जो भी हमारे साथी भोपाल गए थे, उन्हें जबरन लालच दे कर ले गए थे।

साथ ही इन आदिवासियों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि सामाजिक मीटिंग (Meeting) का बोलकर भोपाल ले जाया गया था और वहां पर कांग्रेस की सदस्यता  ग्रहण करवाई गई थी।

आपको बता दें कि बुधनी विधानसभा  में आदिवासियों का बड़ा वोट बैंक (Vote Bank) है। इन आदिवासियों को रिझाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार कई योजनाएं  चला रही है।

Related Articles

Back to top button