4 दोस्तों ने मिलकर युवती के साथ किया दुष्कर्म…

कोंडागांव। जिले में 4 दोस्तों ने मिलकर युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। युवती को शादी में ले जाने के बात कहकर युवक खेत में ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद अपने 3 दोस्तों को भी बुला लिया। 4 आरोपियों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता ने कोंडागांव थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 24 जनवरी की रात देवडोबरा निवासी राजेश सोरी ने शादी कार्यक्रम में जाने की बात कहकर अपने खेत ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन आरोपी राजेश ने अपने तीन साथियों नमाजी, साधु, बंशी को उसी स्थान पर बुलाया और फिर से सभी ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने किसाी और घटना की जानकारी जान से मारने की धमकी भी दी। बरहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button