FEATURED

एटीसी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. ने जमा किए 29 लाख 95 हजार  मोबाइल टावर कंपनियां जल्द से जल्द नवीनीकरण शुल्क जमा करें– महापौर संजय पांडे 

 

 

अब तक मोबाइल टावरों से 92 लाख 10 हजार की हुई वसूली

 

1 करोड़ 56 लाख 80 हजार में से 64 लाख 70 हजार की राशि वसूली बाकी — संग्राम सिंह राणा

 

जगदलपुर। नगर निगम जगदलपुर ने शहर में स्थापित मोबाइल टावर कंपनियों पर बकाया नवीनीकरण शुल्क की वसूली के लिए कड़ा रुख अपनाया है। महापौर संजय पांडे के मार्गदर्शन में, राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा के नेतृत्व और आयुक्त प्रवीण वर्मा व सब इंजीनियर दीपांशु देवांगन के निर्देशन में निर्धारित समयावधि में शुल्क जमा नहीं करने वाली कंपनियों पर कार्रवाई की जा रही है।

मंगलवार को एटीसी इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड ने अपने मोबाइल टावरों का नवीनीकरण शुल्क 29 लाख 95 हजार नगर निगम में जमा किया।

महापौर संजय पांडे ने कहा कि सभी मोबाइल टावर कंपनियों को जल्द से जल्द अपना नवीनीकरण शुल्क जमा करना चाहिए, अन्यथा उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह पहल शहर में विकास, नियमन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने बताया कि नगर निगम को मोबाइल टावरों से कुल 01 करोड़ 56 लाख 80 हजार की राशि प्राप्त करनी है। इसमें से वित्तीय वर्ष 2025–26 तक 92 लाख 10 हजार की वसूली की जा चुकी है, जबकि 64 लाख 70 हजार की राशि अभी बाकी है, जिसकी वसूली जल्द की जाएगी।

जगदलपुर में वर्तमान में कुल 84 मोबाइल टावर स्थापित हैं, जिनमें —

इंडस टावर लिमिटेड: 15 टावर

एटीसी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि.: 10 टावर

सम्मिट डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि.: 18 टावर

वायरलेस टी टी इन्फो लि.: 09 टावर

बी टी ए सेलकॉम: 4 टावर

भारती इंफ्राटेल (एयरटेल): 7 टावर

बीएसएनएल: 21 टावर

अब तक जिन कंपनियों ने शुल्क जमा किया है, उनमें —

बीएसएनएल टावर: 31 लाख 50 हजार

इंडस टावर: 25 लाख 25 हजार

जिओ टावर: 5 लाख 40 हजार

एटीसी टावर: 29 लाख 95 हजार

राजस्व विभाग का कहना है कि शेष राशि की वसूली के लिए नोटिस जारी किए जा चुके हैं और नगर निगम शीघ्र ही शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करेगा।

Related Articles

Back to top button