बस्तर सांसद श्री दीपक बैज ने सम्हाला मोर्चा…मुख्यमंत्री कार्यक्रम के लिए कर रहे दिन रात बैठक

धरमपुरा पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में 25 तारीख को होने वाले छात्रावासी छात्र छात्राओं की बैठक की तैयारी जोरों पर
जगदलपुर ।बस्तर सांसद श्री दीपक बैज ने संभाग स्तरीय छात्रावासी छात्र सम्मेलन हेतु लगातार प्रत्येक विधानसभा में दौरा कर मंडल संयोजको एवम हास्टल अधीक्षकों के साथ बैठक कर रहे है इसी तारतम्य में भानपुरी बैठक के बाद बस्तर के परचनपाल कन्या परिसर में बैठक आहूत की जिसमे भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। चर्चा के दौरान मंडल संयोजक बस्तर सोनसिंग नाग, सांसद प्रतिनिधि आशीष मिश्रा,सुखदेव,मंडल संयोजक लोहंडीगुड़ा पवन सेठी,ब्लाक के सभी हास्टल के वार्डन मौजूद रहे।



