नगर परिषद कार्यालय में नशे में धुत सब इंजीनियर का VIDEO VIRAL

शहडोल। जिले के नगर पालिका (Nagar palika) परिषद में पदस्थ इंजीनियरों (Engineer) के नशे में टल्ली होने के एक बाद एक मामले सामने आ रहे है। धनपुरी नगरपालिका में पदस्थ इंजीनियर सिद्धार्थ के नशे धुत होकर हाई बोल्टेज ड्रामा (high voltage drama) के बाद अब एक और तस्वीर जयसिंहनगर परिषद (Jaisinghnagar Parishad office) कार्यालय से सामने आई है, जहां पदस्थ सब इंजीनियर आफिस में कथित रूप से शराब के नशे में नजर आए। कार्यालय में शराब की बोतल, समोसे भी नजर आ रहे। इंजीनियर साहब के इस नशे में टल्ली रहने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो (viral video) की पुष्टि ललल्लूराम डाट काम नहीं करता है।
दरअसल नगरपरिषद में जयसिंहनगर में पदस्थ सब इंजीनियर विवेक श्रीवास्तव का वीडियो सोशल मीजिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पे देखा जा रहा कि सब इंजीनियर नशे में टल्ली होकर कार्यालय की कुर्सी पर सिर नीचे कर बैठे हुए है। कुर्सी के नीचे शराब की बोतल पड़ी है। कुर्सी में समोसे का ढेर लगा हुआ है। बताया जाता है कि इन दिनों नागरपालिका परिषद में अफसरशाही हावी है।
जिसका नतीजा आए दिन अधिकारी मनमाने ढंग से काम कर खुद की छवि धूमिल कर रहे है। ऐसा ही एक मामला हाल में ही शहडोल कोतवाली अन्तर्गत सामने आया था, जहां नगरपालिका धनपुरी में पदस्थ इंजीनियर सिदार्थ सोनी नशे में ऑटो चालक के साथ हाई बोल्टेज ड्रामा करते नजर आए थे। उसके पास से मादक पदार्थ मिलने पर कार्रवाई भी हुई थी।



