इस एक खबर ने बढ़ाई रेल विकास निगम शेयर की रफ्तार, ₹130 रुपये तक जा सकता है भाव

रेल विकास निगम को गुजरात मेट्रोल रेल कॉर्पोरेशन से एक ऑर्डर मिला है। इस खबर के बाद आज आरवीएनएल के शेयरों में 4.37 फीसद की तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में यह 76.20 रुपये से 78.10 रुपये के बीच ट्रेड कर रहा था। पिछले साल इस स्टॉक ने बंपर रिटर्न दिया था।

तेजी के ट्रैक पर रेल विकास निगम

रेल विकास निगम के शेयर ने इस साल अब तक 13 फीसद से अधिक रिटर्न दे चुका है। कल की गिरावट के बाद यह स्टॉक तेजी के ट्रैक पर लौट आया है। एनएसई पर आज यह 76.50 रुपये पर खुला और 78.10 रुपये के हाई तक गया।  एनएसई पर 10:14 बजे के करीब कुल 1219089 शेयर खरीदारी के लिए दांव पर लगे थे, जबकि 1222086 बिकने के लिए।

आरवीएनएल शेयर प्राइस हिस्ट्री

पिछले 3 महीने में निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न देने वाले रेल विकास निगम के शेयर इस साल 2023 में मल्टीबैगर साबित हो सकते हैं। इस स्टॉक ने तीन महीने में 36.10 रुपये से 77.85 रुपयेतक की उड़ान भरी है। वहीं, एक साल में इसने 108 फीसद से अधिक का रिटर्न दिया है, जबकि पिछले 5 साल में करीब 3 सौ फीसद उछला है।

आगे क्या है उम्मीद

आईआईएफएल सिक्योरिटीज की एक रिपोर्ट के अनुसार, रेल विकास निगम के शेयर 2023 में मल्टीबैगर साबित हो सकते हैं , क्योंकि ब्रोकरेज हाउस आरवीएनएल के शेयर की कीमत अगले एक साल में ₹130 के स्तर तक पहुंचने की उम्मीद कर रहा है। इसके अलावा तीन अन्य एक्सपर्ट ने स्ट्रांग बाय की सलाह दी है।

Related Articles

Back to top button