FEATURED
फेसबुक पर जहर उगलने वाला साहिल खान गिरफ्तार

देहरादून: राजधानी में अवैध मजार को ध्वस्त करने के मामले में फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी साहिल को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।
एसएसपी ने बताया कि साहिल खान खान नाम की फेसबुक आई0डी0 से धर्मपुर चौक स्थित मन्दिर तथा पहलगाम में हुई घटना के सम्बंध में आपत्तिजनक कमेंट करते हुए लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने तथा समाज में वैमनस्यता फैलाने का प्रयास किया गया।
इस मामले पर तत्काल थाना नेहरू कालोनी पर हेट स्पीच व अन्य सम्बन्धित धाराओ में अभियोग पंजीकृत करते हुए साहिल खान खान नाम की फेसबुक आई0डी0 युजर अभियुक्त साहिल को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ऑटो चलाने का कार्य करता है।
हालांकि इसके पहले आक्रोशित लोगों द्वारा ही साहिल की जबरदस्त सुताई की जा चुकी थी



