यूजर्स की मौज! 5GB एक्स्ट्रा डेटा और एक साल के लिए डिज्नी+ हॉटस्टार फ्री, 15 जनवरी तक ऑफर

टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया (Vi) अपने यूजर्स को खास ऑफर के तहत 5GB एक्स्ट्रा डेटा फ्री दे रही है। यह धमाकेदार ऑफर 15 जनवरी को खत्म होने वाला है। 5जीबी एक्स्ट्रा डेटा उन यूजर्स को मिलेगा, जो वोडाफोन-आइडिया के प्रीपेड प्लान को ऐप के जरिए सब्सक्राइव करेंगे। खास बात है कि कंपनी इस ऑफर के साथ आने वाले 500 रुपये से कम के कुछ प्लान्स में एक साल के लिए डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल (Disney+ Hotstar Mobile) का भी फ्री सब्सक्रिप्शन दे रही है। आइए जानते हैं डीटेल।

499 रुपये वाला प्लान
कंपनी इस प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी ऑफर कर रही है। यूजर्स को इसमें सर्विस वैलिडिटी तक रोज 2जीबी डेटा मिलेगा। ऐप ओनली ऑफर के तहत कंपनी इस प्लान के सब्सक्राइबर्स को फ्री में 5जीबी एक्स्ट्रा डेटा भी दे रही है। खास बात है कि इसमें आपको एक साल के लिए डिज्नी+ हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। प्लान में ऑफर किए जाने वाले अडिशनल बेनिफिट्स में बिंज ऑल नाइट और वीकेंड डेटा रोलओवर के साथ Vi Movies & TV ऐप का फ्री सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।

399 रुपये वाला प्लान
कंपनी का यह प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें आपको इंटरनेट यूज करने के लिए हर दिन 2.5जीबी डेटा मिलेगा। ऑफर के तहत इस प्लान में 5जीबी एक्स्ट्रा डेटा भी दिया जा रहा है। इसनें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री एसएमएस भी मिलेंगे। प्लान में कंपनी 3 महीने के लिए डिज्नी+ हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दे रही है। प्लान में मिलने वाले अडिशनल बेनिफिट में बिंज ऑल नाइट और वीकेंड डेटा रोलओवर के साथ Vi Movies & TV ऐप का फ्री सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।

5जीबी एक्स्ट्रा डेटा फ्री देने वाला सबसे सस्ता प्लान
वोडाफोन-आइडिया का यह प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में कंपनी इंटरनेट यूज करने के लिए हर दिन 1.5जीबी डेटा दे रही है। कंपनी के ऐप ओनली ऑफर के तहत इसमें आपको बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज 5जीबी ज्यादा डेटा भी मिलेगा। प्लान में आपको देश भर में सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 फ्री एसएमएस भी मिलेंगे। प्लान में डिज्नी+ हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन नहीं मिलेगा।

Related Articles

Back to top button