सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे Katrina Kaif और Vicky Kaushal

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन कर नया साल मनाया है. कपल ने शुक्रवार सुबह को भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया है. विक्की और कैटरीना के साथ एक्टर की मां वीना कौशल भी मौजूद रहीं. दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. कुछ समय पहले ही विक्की और कैटरीना राजस्थान में वेकेशन मनाकर मुंबई लौटे हैं.
सिंपल लुक में नजर आईं कैटरीना कैफ
सामने आए फोटोज में कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) नो मेकअप लुक में नजर आ रही हैं. वह सिंपल ग्रीन कलर के सलवार सूट में दिख रही हैं. वहीं, विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने व्हाइट टी-शर्ट और बेज कलर की पैंट पहन रखा है. कैटरीना ने दुपट्टे से अपने सिर को कवर किया है और अपनी आंखें बंद करके भगवान गणेश की मूर्ति के सामने प्रार्थना कर रही हैं. विक्की कौशल की मां भी कैटरीना के बगल में ग्रे कलर के सूट में नजर आ रही हैं.
फैंस ने की कैटरीना कैफ की तारीफ
कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के फैन पेज पर इन फोटोज को शेयर किया है, जिस पर यूजर्स कमेंट करते हुए कपल की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘क्यूट फैमिली भगवान आप सभी को आशीर्वाद दे’. दूसरे ने कमेंट किया, ‘कैटरीना के लिए सम्मान’. इसके अलावा यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में कपल के लिए जमकर हार्ट इमोजी शेयर की है.
कैटरीना और विक्की कौशल की फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें, तो कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं. वह सलमान खान के साथ ‘टाइगर 3’, विजय सेतुपति के साथ ‘मेरी क्रिस्मस’ और आलिया भट्ट के साथ ‘जी ले जरा’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगी. ये फिल्म एक के बाद एक सिनेमाघरों में दस्तक देंगी. पिछली बार कैटरीना कैफ कॉमेडी-हॉरर फिल्म फोन भूत में नजर आई थीं
विक्की कौशल की हाल ही में ‘गोविंदा नाम मेरा’ रिलीज हुई थी, जिसमें उनकी एक्टिंग को बहुत पसंद किया गया. इस मूवी में विक्की ने भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी के साथ स्क्रीन शेयर किया था. इसके अलावा वह मेघना गुलजार की फिल्म सैम बहादुर में नजर आएंगे. वहीं, विक्की, लक्ष्मण उतेकर की फिल्म का हिस्सा हैं, जिसमें उनकी जोड़ी सारा अली खान के साथ दिखेगी.



