पिता के मौत के बाद टुट गए थे Babil Khan, डेढ़ महीने खुद को

दिवंगत अभिनेता इरफान खान  की आज 56वीं बर्थ ऐनिवर्सरी है. पापा के बर्थडे पर बेटे बाबिल खान  को उनकी मौत के बाद का समय याद आया है. उन्होंने बताया की उस समय पिता की मौत के बाद उनपर क्या गुजरी थी. बाबिल खान  का कहना है कि शुरू में तो मुझे इस पर यकीन नहीं हुआ और करीब डेढ़ महीने खुद को कमरे में बंद कर लिया था.

शायद देर से वापस आ जाएंगे पापा

बाबिल खान (Babil Khan) ने कहा कि “उन दिनों वह लंबे शेड्यूल पर शूट के लिए जाया करते थे, तो मुझे लगा कि शायद देर से वापस आ जाएंगे. फिर मुझे धीरे-धीरे एहसास हुआ कि पापा कभी नहीं खत्म होने वाली अनंतकाल की शूटिंग पर चले गए हैं और कभी नहीं लौटेंगे. मैंने अपने सबसे अच्छे दोस्त को खो दिया है.”

डेढ़ महीने तक कमरे में बंद रहे बाबिल

इरफान खान (Irrfan Khan) के बेटे बाबिल ने कहा कि “शुरू के दिनों इस पर मुझे विश्वास नहीं हुआ. एक सप्ताह बीत चुका था और फिर भी मुझे विश्वास नहीं हो रहा था. मैं उनकी मौत को स्वीकार नहीं कर पा रहा था. इस सदमे से निकलने के लिए मैंने डेढ़ महीने के लिए खुद को कमरे में बंद कर लिया था. मैं उस पल इतने दर्द में था, कि शब्दों में बयां करना मुश्किल होता था. अब उनकी यादें मुझे पॉजिटिव बनाए रखती हैं.”

बाबिल के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

इरफान खान (Irrfan Khan) ने वर्ष 2018 में बताया था कि उन्हें कैंसर हुआ है और अप्रैल 2020 में उनकी मौत गई थी. उनकी अंतिम फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ थी, जिसमें उनके साथ राधिका मदान और करीना कपूर खान प्रमुख भूमिका में थी. बाबिल खान (Babil Khan) ने हाल ही में ओटीटी प्लैटफॉर्म पर ‘कला’ से अपना डेब्यू किया है. इस फिल्म में तृप्ति डिमरी उनके अपॉजिट लीड रोल में है. बाबिल इसके बाद वेब सीरीज ‘द रेलवे मेन’ में दिखेंगे, जिसमें केके मेनन, दिव्येंदू और आर माधवन भी हैं.

Related Articles

Back to top button