डिग्री वाले के लिए बेहतरीन मौका, आयोग ने सहायक वन संरक्षक पद पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन

नई दिल्ली  तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) ने ग्रुप-IA सर्विस में सहायक वन संरक्षक ( Assistant Conservator of Forests) के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों सो ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार 12 जनवरी, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट tnpsc.gov.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार आवेदन करने से पहले भर्ती के नोटिफिकेशन को एक बार जरूर देखें. बता दें कि टीएनपीएससी भर्ती 2022 (TNPSC Recruitment 2022) आवेदन फॉर्म में उम्मीदवारों को सुधार और बदलाव करने का भी मौका मिलेगा. उम्मीदवार 17 से 19 जनवरी, 2023 तक अपने आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकते हैं. सहायक वन संरक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आयोग (Commission) परीक्षा का आयोजन करेगा. टीएनपीएससी भर्ती 2022 अभियान के जरिए सहायक वन संरक्षक के कुल नौ पदों को भरा जाना है.

Related Articles

Back to top button