युवा नेता हेमंत कश्यप के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने किया महारानी हॉस्पिटल का निरीक्षण

जगदलपुर । कांग्रेस के युवा नेता मैदानी स्तर पर सक्रिय बस्तर जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप के नेतृव में महारानी हॉस्पिटल में एडमिट मरीजों से भेंट मुलाकात की और वहाँ का हाल जाना।
जिला अस्पताल के दौरे के दौरान सीबीसी मशीन खराब होने की जानकारी प्राप्त हुई जिसे महारानी हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ संजय प्रसाद जी को अवगत करवाया गया उन्होने तत्काल बहाल करवाया।
सभी एडमिट मरीजों ने महारानी हॉस्पिटल के जीर्णोधार एवम रख रखाव सुविधाओं के लिए कांग्रेस भुपेश बघेल सरकार की खूब सराहना किया
इस अवसर पर उपस्थित रहे युवा कांग्रेस कार्यकता एकादशी बघेल, रामचंद्र बघेल, मनबोध बघेल, लखु, कुलदीप सिंह।



