Gangasagar मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सागर द्बीप का दौरा करेंगी ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गंगासागर मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को दक्षिण 24 परगना जिले के सागर द्बीप का दौरा करेंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ‘मकर संक्रांति के अवसर पर गंगा नदी और बंगाल की खाड़ी के संगम पर डुबकी लगाने के लिए देशभर के लाखों श्रद्धालु सागर द्बीप पहुंचते हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे के बीच पिछले साल जहां 15.5 लाख तीर्थयात्री गंगासागर मेले में आए थे, वहीं इस साल 8 से 16 जनवरी के बीच आयोजित मेले में यह संख्या बढ़कर 60 से 70 लाख तक पहुंच सकती है। अधिकारी के मुताबिक, द्बीप की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान ममता मेले से संबंधित तैयारियों की समीक्षा के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। उन्होंने कहा, “ममता द्बीप पर तीन नए हेलीपैड का उद्घाटन भी करेंगी।” अधिकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को 120 किलोमीटर दूर कोलकाता रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री कपिल मुनी आश्रम में पूजा-अर्चना करेंगी। उन्होंने बताया कि ममता के सागर द्बीप में भारत सेवाश्रम संघ मठ का दौरा करने की भी संभावना है।

Related Articles

Back to top button