14 जनवरी को सूर्य अपने पुत्र की राशि में करेंगे प्रवेश, चमकेगी बंद किस्मत इन 4 राशियों की

ग्रहों के राजा सूर्य अपने पुत्र शनि की राशि मकर में 14 जनवरी 2023 को प्रवेश करेंगे। सूर्य को साहस, आत्मा, पराक्रम व सेहत आदि का कारक माना गया है। सूर्य जब एक राशि से दूसरी राशि में जाते हैं तो उसे संक्रांति कहते हैं। 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे तो इस दिन पूरे देश में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा।

सूर्य शनि के पिता हैं फिर भी इनके बीच शत्रुता का भाव है। शत्रु भाव वाले शनि और सूर्य के एक घर में आने से कई राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। सूर्य हर साल एक बार अपने पुत्र शनि की राशि में प्रवेश करते हैं और एक महीने तक उसी राशि में रहते हैं। जानें सूर्य के पुत्र शनि की राशि में जाने से किन राशियों को होगा महालाभ-

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए सूर्य राशि परिवर्तन लाभकारी सिद्ध होगा। इस दौरान आपको करियर व व्यापार में तरक्की मिलने के योग हैं। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि– मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य का मकर राशि में आना काफी शुभ रहने वाला है। एक महीने तक आपका करियर व व्यापार अच्छा चलता रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां भी दूर होंगी। धन लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक मोर्चे पर लाभ होगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।

कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए सूर्य का शनि की राशि में आना शुभ रहेगा। इस अवधि में अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। विवाहितों का वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता रहेगी।

मकर राशि- सूर्य गोचर मकर राशि में ही हो रही है ऐसे में मकर राशि वालों को बड़े लाभ की संभावना है। मकर राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। पुरानी स्वास्थ्य समस्याएं दूर होंगी। तरक्की के रास्ते खुलेंगे।

Related Articles

Back to top button