कोविड टीकाकरण में 219.56 करोड़ से अधिक टीके लगे

नयी दिल्ली. देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 219.565 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। जिनमें 95 करोड़ कोराना की दूसरी डोज और 22.03 करोड़ एहतियाती डोज शामिल है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक दो अरब 19 करोड़ 56 लाख 41 हजार 807 टीके दिये जा चुके हैं।
मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 1334 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या कुल 23 हजार 193 रह गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.05 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 1.52 प्रतिशत तथा साप्ताहिक संक्रमण दर 0.95 फीसदी है।
मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 1557 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 40 लाख 91 हजार 906 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.76 प्रतिशत है।
देश में पिछले 24 घंटे में 87 हज़ार 905 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 90.01 करोड़ कोविड परीक्षण किए हैं।



