सर्दियों में बनाएं गर्मा-गर्म आलू बथुआ कचौड़ी, बेहद टेस्टी है ये Recipe

नई दिल्ली. सर्दियां शुरू होते ही लोग बथुआ के पराठे, बथुआ का रायता, बथुआ का साग खाना और पकाना दोनों पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं बथुए से टेस्टी कचौड़ी भी तैयार की जा सकती है। अगर आप भी घरवालों को ब्रेकफास्ट में कुछ टेस्टी और डिफ्रेंट परोसना चाहती हैं तो झटपट बनाएं आलू-बथुआ की कचौड़ी। आलू-बथुआ की कचौड़ी खाने में जितनी टेस्टी है बनाने में भी उतनी ही आसान है। तो बिना देर किए जान लेते हैं क्या है इसकी रेसिपी।
आलू बथुआ कचौड़ी बनाने के लिए सामग्री-
-4-5 उबले आलू मैश किए हुए
– स्वादानुसार नमक
– 1 टी स्पून धनिया पाउडर
– 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
-1 टी स्पून गरम मसाला पाउडर
– 2-3 हरी मिर्च
– बारीक कटा हुआ प्याज
– 1-2 चम्मच तेल
– 2 कप आटा
– 1 कप बथुए की प्यूरी
-1 टी स्पून अजवाइन
-तलने के लिए तेल
आलू बथुआ कचौड़ी बनाने की विधि-
आलू बथुआ कचौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले बथुआ और आलू को उबाल लें। इसके बाद बथुए को मिक्सी में हरी मिर्च, अदरक और लहसुन के साथ पीस लें। इसके बाद आटा में नमक, अजवाइन और बथुआ मिलाकर उसे गूंथ कर रख दें। अब पैन में तेल गरम करें, इसमें जीरा, प्याज और हरी मिर्च डालकर भूनें। अब मैश किए हुए आलू में लाल मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला डालकर कुछ देर भूनें। अब सभी कचौरी तैयार करके इसे मिश्रण से स्टफ कर लें। कढ़ाई में तेल गरम करके सभी कचौड़ियों को सुनहरा रंग होने तक फ्राई कर लें। आपकी टेस्टी आलू बथुआ कचौड़ी बनकर तैयार है। आप इसे गर्मागर्म आलू की सब्जी के साथ परोस सकते हैं।



