सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने जब फिल्म पठान (Pathaan) का ऐलान किया था, तभी से उनके फैन्स सातवें आसमान पर हैं और फिल्म के हर फोटो- वीडियो को बेशुमार प्यार दे रहे हैं। पठान के ट्रेलर (Pathaan Trailer) के हिट होने के बाद उसका पहला गाना बेशरम रंग (Besharam Rang) भी ट्रेंड हुआ, हालांकि इस पर विवाद भी हुआ। वहीं अब उसका दूसरा गाना ‘झूमे जो पठान’ (Jhoome Jo Pathaan) रिलीज के पहले ही सुपरहिट हो चुका है। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का गाना #JhoomeJoPathaan न सिर्फ ट्विटर (Twitter) पर ट्रेंड हो रहा है बल्कि यूट्यूब (YouTube) पर भी रिकॉर्ड बना चुका है। इस रिपोर्ट में समझें ये पूरा गणित..।
कैसे रिलीज से पहले ही हिट हो गया ‘झूमे जो पठान’
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के साथ ही साथ पठान की पूरी टीम इस बात का ऐलान कर चुकी है कि फिल्म का दूसरा गाना ‘झूमे जो पठान’ आज सुबह 11 बजे रिलीज होगा। गाना, यशराज फिल्म्स के यूट्यूब अकाउंट पर करीब 2 घंटे में प्रीमियर हो जाएगा। लेकिन सॉन्ग की रिलीज से पहले ही इसे एक लाख 14 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। जो अपने आप में एक बड़ा सक्सेस रिकॉर्ड है। वहीं उम्मीद की जा रही है कि रिलीज के बाद ये लाइक्स और व्यूज तेजी से बढ़ेंगे। सिर्फ यूट्यूब ही नहीं बल्कि ट्विटर पर भी #JhoomeJoPathaan और #ShahRukhKhan ट्रेंड कर रहा है, जिस पर कीब 40 हजार ट्वीट्स हो चुके हैं।
क्या इस पर होगा विवाद?
बता दें कि पठान के पहले गाने बेशरम रंग पर काफी विवाद देखने को मिल रहा है। भगवा बिकिनी विवाद संसद तक पहुंच चुका है और सेलेब्स से लेकर नेता तक इस पर अपनी बात कह रहे हैं। ऐसे में एक ओर जहां झूमे जो पठान के लिए एक्साइटमेंट है तो दूसरी ओर कई लोगों की नजर इस पर भी है कि क्या बेशरम रंग की तरह इस पर कोई विवाद होगा? कुछ ऐसे ही कमेंट्स इस पोस्ट पर हैं, कुछ कह रहे हैं कि अब इस गाने पर विवाद नहीं होना चाहिए, जबकि कुछ का कहना है कि शाहरुख-दीपिका अब कैसे हिन्दुत्व का मजाक उड़ाएंगे ये हमें देखना है।
25 जनवरी को रिलीज होगी ‘पठान’
गौरतलब है कि पठान, 25 जनवरी को रिलीज होगी। पठान एक पैन इंडिया फिल्म है, जो हिंदी के साथ ही अन्य साउथ की भाषओं में भी रिलीज होगी। फिल्म में दीपिका और शाहरुख के साथ ही जॉन नजर आएंगे। फिल्म में जॉन अब्राहम विलेन बने हैं। कुछ वक्त पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म में जोरदार एक्शन देखने को मिलेगा, जिसके लिए हर कोई एक्साइटिड है। ट्रेड एनालिस्ट्स को उम्मीद है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है।