नगर निगम तुष्टिकरणकरण छोड़ शहर में अन्यत्र लगी फ्लेक्स पोस्टर तत्काल हटाये – रोहित सिंह आर्य, पब्लिक वॉइस

पब्लिक वॉइस ने कहा – खम्बो में लगे पोस्टर-फ्लेक्स से लगातार हो रही है दुर्घटनाएँ
अन्यथा निगम में धरने पर बैठेंगे पब्लिक वॉइस के सदस्य
जगदलपुर। वर्तमान समय मे जगदलपुर शहर पोस्टर-फ्लेक्स से पट गया है। डिवाइडर के खम्बों में लगे विभिन्न राजनैतिक दलों एवं अन्य व्यावसायिक पोस्टरों की आड़ की वजह से आये दिन दुर्घटनाएं हो रही है बावजूद इसके निगम को लोगों की तकलीफ से कोई सरोकार नही है। निगम केवल तुष्टिकरण में लगा हुआ है। उक्त बातें प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पब्लिक वॉइस के रोहित सिंह आर्य ने कही। आर्य ने आगे कहा कि हम निगम को चेताया रहे है कि जल्द से जल्द पोस्टर-फ्लेक्स डिवाइडर के खम्बों से नही हटायें गये तो पब्लिक वॉइस के सदस्य निगम कार्यालय में धरना देंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होगी।



